Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में 'मां समलेश्वरी मंदिर' में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ओडिशा के संबलपुर में मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में बीजेपी सरकार ने महिलाओं, गरीबों, किसानों के विकास के लिए काफी काम किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देवी समलेश्वरी का मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान को 15 साल बाद चुनावी मैदान में उतारा गया है। संबलपुर लोकसभा सीट को पश्चिमी ओडिशा का केंद्र माना जाता है।

धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरी बार 2009 में उस वक्त चुनाव लड़ा था, जब बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन खत्म हो गया 
था।

धर्मेंद्र प्रधान  2000 में ओडिशा विधानसभा के लिए और 2004 में देवगढ़ सीट से लोकसभा के लिए चुने गए। हालांकि, वे 2009 में विधानसभा चुनाव हार गए।

धर्मेंद्र प्रधान 2012 में बिहार से और फिर 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे।

बीजेपी और बीजेडी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक दूसरे से जोरआजाइश करते दिखेंगे। ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान के लिए ये चुनाव मुश्किल इम्तिहान होगा।