Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

यूनिफॉर्म सिविल कोड नियमावली प्रकोष्ठ के ओएसडी को बदला गया

शासन ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) को बदलकर नए ओएसडी की तैनाती की है। इस संबंध में विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर की जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन को प्रकोष्ठ में ओएसडी की जिम्मेदारी देख रहे थे। शासन ने उन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया है। जैन को पांच मार्च 2024 को प्रकोष्ठ में तैनात किया गया था। उनके स्थान पर अब शासन में उपसचिव पद पर तैनात अखिलेश मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।