Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

देश में तो नहीं लेकिन हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी का जादू चला: विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में अपनी हार पर कहा कि कांग्रेस आलाकमान भविष्य में सुधार के लिए कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हम इसका विश्लेषण करेंगे और सुधारात्मक कदम उठाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी का जादू नहीं चला लेकिन हिमाचल प्रदेश में चला।" हमें अपने प्रदर्शन को कैसे सुधारना है, इस पर चर्चा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। हिमाचल सरकार में मंत्री और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी चुनाव हार गए हैं।