Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

नीतीश की नाराजगी खत्म! ‘कांग्रेस बिज़ी’ वाले बयान के बाद खरगे ने किया फोन, ‘INDIA’ अलायंस पर की बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी पर विपक्षी गुट ‘INDIA’ पर ध्यान देने के बजाय पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाने का आरोप लगाया. ग्रैंड अलायंस के नेताओं ने सीएम के बयान का बचाव किया लेकिन अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें फोन किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक बार पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव हो जाए उसके बाद गठबंधन पर बातचीत होगी.