Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पटना के जाम में नीतीश कुमार का काफिला फंसा

शहर में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों के कारण सुबह से देर शाम तक जाम लगा रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला भी जाम में फंस गया था। बड़ी मशक्कत से पुलिस ने जाम हटाया। इसके बाद सीएम का काफिला आवास के लिए रवाना हुआ।

बताया जाता है कि एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम और परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के आगमन को लेकर सड़कों पर दबाव बढ़ गया था, जिस कारण जाम की स्थिति बन गई। वहीं, मेट्रो निर्माण कार्य के कारण गांधी मैदान क्षेत्र की सड़कें संकीर्ण हो गईं, ओवरटेक की वजह से वाहन कतार से निकल जा रहे थे, यह भी जाम का कारण बना।

इससे आसपास की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बाताय जाता है कि जदयू कार्यालय से निकलने के दौरान पुलिसकर्मी सीएम के काफिले की दिशा निर्धारित नहीं कर पाए थे, इस वजह से उनका काफिला लगभग 10 मिनट तक जाम में फंसा रहा। हालांकि, इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने कतरा रहे हैं।