Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Bihar: नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री, 26 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bihar: जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में नीतीश कुमार समेत कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस समारोह में एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।

71 वर्षीय नीतीश कुमार, जो विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। हालांकि उन्होंने 30 साल से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। नीतीश कुमार 19 वर्षों से सत्ता में हैं। अपने राजनीतिक जीवन में बार-बार पाला बदलने के कारण उन्हें 'पलटू राम' उपनाम मिला, जबकि सुशासन के लिए उन्हें 'सुशासन बाबू' भी कहा जाता है।

हाल ही में हुए चुनावों में, एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर पूर्वी राज्य में सत्ता में वापसी की, जिसमें बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, एलजेपी (आरवी) ने 19, 'हम' ने पांच और आरएलएम ने चार सीटें जीतीं।