Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Jharkhand: ईडी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई टली, अब 27 फरवरी को होगी

झारखंड हाई कोर्ट ने सोमवार को हेमंत सोरेने की तरफ से अपनी गिरफ्तारी को लेकर ईडी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी तक के लिए टाल दी है। हाईकोर्ट उस दिन फिर याचिका पर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने ईडी को भी अपना पूरा जवाब दाखिल करने को कहा है। 

वकील राजीव रंजन ने कहा, "कोर्ट ने आज संशोधन आवेदन की अनुमति दे दी है और ईडी को एक कंसोलिडेटि़ड जवाब देने का निर्देश दिया है। हमारी मुख्य चिंता और संशोधन के आधार और उसके बाद के संशोधनों के लिए ईडी को एक कंसोलिडेट जवाब दाखिल करना होगा।" 

हाई कोर्ट ने पांच फरवरी को सोरेन की याचिका पर ईडी को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।