Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

BJP के टिकट पर कभी नहीं हारे, इस बार कांग्रेस ने दी बड़ी चुनौती

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर सभी की नजर लगी हुई है. साथ ही कई नेताओं की वजह से उनकी सीट भी चर्चा में आ गई है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ इस बार चूरू सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें चूरू जिले की ही तारानगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस ने उनके सामने दिग्गज नेता और 6 बार सांसद रहे नरेंद्र बुढ़ानियां को मैदान में उतारा है. खास बात यह है कि बीजेपी के टिकट पर राठौड़ को कभी भी हार नहीं मिली है.

21 अप्रैल 1955 को जन्मे राजेंद्र सिंह राठौड़ प्रदेश की सियासत में बड़ा नाम हैं. छात्र राजनीति से अपना करियर शुरू करने वाले राजेंद्र सिंह राठौड़ ने एमए किया फिर एलएलबी की डिग्री हासिल की. वह 1979 में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. बाद में वह सक्रिय राजनीति में आ गए और पिछले 3 दशक से भी अधिक समय से वह राजस्थान में बीजेपी का अहम चेहरा बने हुए हैं. बीजेपी से पहले वह जनता दल के साथ जुड़े हुए थे. वह 7 बार विधायक रहे हैं.