Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

केरल में करीब 50 युवा कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामा बीजेपी का दामन

केरल के त्रिशूर में करीब 50 युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। बीजेपी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हैं। पद्मजा वेणुगोपाल का नाम भी उन कार्यकर्ताओं में शामिल है जो बीजेपी में शामिल हुए हैं। पद्मजा वेणुगोपाल ने मुरली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

बीजेपी में शामिल होने के अपने फैसले पर पद्मजा वेणुगोपाल ने कहा कि वे उम्मीद कर रही है कि जैसा दुर्व्यवहार उनके साथ कांग्रेस में होता था वैसा बीजेपी में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है।