Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अहमदाबाद में करीब 100 ड्रोन ने दिया मतदान जागरूकता संदेश

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद में वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ड्रोन शो का आयोजन किया गया। करीब 100 ड्रोन ने मतदान जागरूकता संदेशों के साथ आसमान को रोशन किया। जिला चुनाव प्रशासन और कई निजी संगठनों ने ड्रोन की मदद से लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के प्रति प्रोत्साहित किया।

गांधीनगर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अहमदाबाद जिला कलेक्टर कार्यालय, अहमदाबाद नगर निगम और रेड एफएम ने रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर ग्राउंड में ड्रोन शो का आयोजन किया। ड्रोन शो के बाद संगीत कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायकों और कवियों ने प्रदर्शन किया। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से मतदाता भागीदारी के महत्व को बताया।

अहमदाबाद की फुटबॉल टीम, अहमदाबाद एवेंजर्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नागरिकों से वोट डालने की अपील की। कला, संगीत और खेल के इस अद्भुत संगम के जरिए लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।