Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

नवाब सिंह के भाई नीलू ने कोर्ट में किया सरेंडर

कन्नौज जिले में किशोरी से दुष्कर्म में जेल गए सपा नेता नवाब सिंह यादव के भाई और मामले साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपित 25 हजार के इनामी नीलू यादव ने आखिरकार पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया l पुलिस इस मामले में नीलू की करीब 12 दिनों से तलाश कर रही थी l

 

बता दें कि दुष्कर्म कांड में आरोपी नवाब सिंह के जेल जाने के बाद पुलिस ने विगत 21 अगस्त को सह आरोपित पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया l पूछताछ में उसने बताया कि नीलू ने किशोरी का मेडिकल न कराने और मामले में कुछ लोगों के नाम लेकर इसे साजिश बताने के लिए उसे दस लाख का प्रलोभन दिया था l