Breaking News

लखनऊ: कैसर बाग स्थित सिविल कोर्ट के बाहर बने अवैध चैंबर्स को नगर निगम ने किया ध्वस्त, पुलिस तैनात     |   राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और कार की भिड़ंत में 4 की मौत     |   CNG की कीमत में फिर बढ़ोतरी, आज से प्रति किलो एक रुपये महंगा     |   MP हाईकोर्ट के आदेश के बाद धार स्थित भोजशाल परिसर में हिंदू पक्ष की पूजा     |   कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी     |  

नवजोत सिंह सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना, भगवंत मान को बताया 'अखबारी मुख्यमंत्री'

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि भगवंत मान केवल कागजों पर मुख्यमंत्री हैं। सिद्धू ने कहा, "वो केवल कागजों पर मुख्यमंत्री हैं। मैंने उनको खास नाम दिया है 'अखबारी मुख्यमंत्री या इश्तेहारी मुख्यमंत्री', या तो आप विज्ञापनों में जिंदा हैं या आप कागजों में जिंदा हैं।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लोगों के पैसे का इस्तेमाल हवाई यात्रा के लिए कर रहे हैं, जिसकी समय रहते जांच होनी चाहिए। सिद्धू ने कहा, "इस मामले में समय रहते जांच की जानी चाहिए। मैं पंजाब के राज्यपाल से आग्रह करता हूं। पंजाब सरकार लोन पर चल रही है, लोन लेकर मुफ्त चीजें दी गईं, सरकार की कमाई जीरो है।"

सिद्धू ने पंजाब नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आरटीआई के तहत इस मामले की जानकारी मांगी है।