Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

PM मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, DGCA से मिला लाइसेंस

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाई अड्डे को 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से लाइसेंस मिला था। ये परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा कई चरणों में विकसित की जा रही है। इसमें अदाणी समूह की 74 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी 26 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है।

सिडको के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री आठ अक्टूबर को दोपहर 2.40 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और ये दिसंबर से चालू हो जाएगा।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड 'एनएमआई' है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद, यह हवाई अड्डा नौ करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा और हर साल 32 लाख टन कार्गो का प्रबंधन करेगा।