Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

नौजवानों, अग्निवीरों के लिए चलता है मेरा टेंपो, हरियाणा में बोले राहुल गांधी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के साथ एक टेंपो में सवारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका टेंपो युवाओं और अग्निवीरों के लिए चलता है, जबकि पीएम मोदी का टेंपो सिर्फ गौतम अडाणी के लिए चलता है।

टेंपो का नाम 'ए टेंपो सर्विस' रखा गया जिसमें राहुल गांधी युवाओं के साथ सवारी करते दिखे। इस दौरान उन्हें युवाओं से बातचीत भी की। इससे पहले राहुल गांधी ने हरियाणा में बुधवार को चुनावी रैली में कहा था कि विपक्षी गुट इंडिया की सरकार बनते ही सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों को मजदूर बना दिया है।