Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मर्डर के आरोपी ने किया ऐसा तमाशा कि घंटों रुकी रही ट्रेन

बिहार के दरभंगा में हत्या के एक आरोपी की वजह से कई घंटों तक ट्रेन रूकी रही है. यहां एक हत्यारे ने जो तमाशा खड़ा किया उसके बाद दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड घंटो तक बाधित रहा. रेल परिचालन बाधित होने की वजह यह थी की एक हत्या आरोपी रेलवे पुल पर चढ़ गया था जिसके बाद इस रुट से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था. बड़ी मशक्कत के बाद लोकल पुलिस और रेल पुलिस ने पुल पर से उतारा. लेकिन तबतक रेल परिचाल बाधित रही. घंटो तक रेल रोकने वाले आरोपी हत्यारे की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा उतरी टोला के रहने वाले महादेव सहनी के रूप में हुई है.