Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Maharashtra: मुंबई लोकल की रफ्तार पर ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द, चल रहा है अपग्रेडेशन का काम

Maharashtra: मायानगरी मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांदिवली और बोरीवली के बीच चल रहे बड़े अपग्रेडेशन काम की वजह से ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, रोजाना लगभग 70 से 80 ट्रेनें रद्द हो रही हैं। जबकि सप्ताहांत में करीब 300 ट्रेनें रद्द की जा रही है।

रोजाना इन लोकल ट्रेनों से कॉलेज, दफ्तर और दूसरे जरूरी कामों के लिए जाने वाले यात्री परेशानी झेल रहे हैं। लोकल ट्रेनों को चलाने की क्षमता बढ़ाने के लिए कांदिवली और बोरीवली के बीच छठी लाइन के विस्तार का काम 20 दिसंबर को शुरू हुआ और यह 18 जनवरी तक चलेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले उनके द्वारा दी गई जानकारी का पालन करें।