Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

Karnataka: दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

Karnataka: मैसूरु जिले में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के पेरियापटना तालुका के बेट्टाडापुरा में हुई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय अरबिया भानु ने अपनी डेढ़ साल की बेटी और दस दिन की बच्ची का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर खुद भी जान दे दी ली।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला का पति बेंगलुरू के एक मॉल में काम करता है जबकि वह बच्चों के साथ बेट्टाडापुरा स्थित अपने घर पर थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।