धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में पिछले सप्ताह हुई घनघोर बारिश से जहां जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हुई है। वहीं कई निचले इलाकों की कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। ऐसा ही एक मामला बाड़ी शहर के धौलपुर रोड पर तिवरिया हनुमान मंदिर के ठीक सामने बसे तिलूआ से भी सामने आया है। जहां बारिश की भेंट एक दर्जन से अधिक परिवार चढ़े हैं। इन परिवारों का सब कुछ बारिश के चलते खत्म हो गया है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.