Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव

मध्य प्रदेश में अब से कुछ देर बाद शपथग्रहण समारोह होगा. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं. समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो रहा है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समारोह में शामिल हो रहे हैं.

कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, बीजेपी ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए.

शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री मोहन यादव सोमवार को एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री होंगे. मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल वरिष्ठ बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे.