Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

कर्नाटक सरकार की मांग के बाद एक्शन में विदेश मंत्रालय

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की मांग उठाई है. साथ-साथ उनकी भारत वापसी के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इसके बाद विदेश मंत्रालय एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. प्रज्वल रेवन्ना कथित बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहा है. वह देश छोड़कर भाग गया है. उसकी गिरफ्तारी वारंट के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी भी किया जा सकता है.