Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले मंत्री सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जो करीब 30 मिनट चली। भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से कहा है कि उनकी चिंता न करे। भारद्वाज 'मुलाकात जंगले' में केजरीवाल से मिले और उनके बीच इंटरकॉम पर बातचीत हुई। 

मंत्री भारद्वाज ने मुलाकात के बाद बताया, ''हमारी 'मुलाकात जंगले' में आधे घंटे की मुलाकात हुई। केजरीवाल ने कहा कि लोग उनकी चिंता न करें। वो मजबूत हैं और दिल्ली की जनता के आशीर्वाद के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।'' 

'मुलाकात जंगला' एक लोहे की जाली होती है, जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। ईडी ने धन शोधन के मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था। हालांकि केजरीवाल ने पद नहीं छोड़ा है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाना जारी रखेंगे। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी 'एएपी' के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की थी।