Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की उम्मीद

Maharashtra: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दक्षिण मुंबई के पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा, "आज मेरी राजनैतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सालों से पार्टी के अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"

पिछले कुछ दिनों से राजनैतिक गलियारों में अटकलें हैं कि देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। देवड़ा, जिन्हें हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर दावा करने वाली उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पर अस्वीकृति जाहिर की थी।

देवड़ा एक समय मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भी थे। वे पार्टी के दिग्गज नेता दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं।