Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा गिरा, शोपियां में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे

Jammu Kashmir: कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया, जबकि घाटी में कुछ जगहों पर कोहरे की मोटी परत छाई रही। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शोपियां जम्मू कश्मीर की सबसे ठंडी जगह रही, जहां पारा शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। गुरुवार की रात घाटी की अधिकांश जगहों पर पारा हिमांक बिंदु से ऊपर रहा, जिससे निवासियों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली।

हालांकि, शुक्रवार रात पूरे कश्मीर में तापमान में गिरावट आई, जिससे कड़ाके की ठंड फिर से लौट आई। श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम है।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा जिले के कोनीबल शहर में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।

मौसम विभाग ने कहा कि छह और सात दिसंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि आठ दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।