Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मायावती के भतीजे आकाश आनंद और चंरशेखर रावण आमने सामने

आकाश आनंद अब तक तो मायावती की परछाईं बन तक चुनाव प्रचार में जाते थे. लेकिन इस बार उनका रोल बदल गया है. मायावती के भतीजे आकाश आनंद इस बार अकेले ही चुनाव प्रचार करेंगे. पिछले चुनाव में उनका काम सिर्फ़ मायावती के साथ रहना था. तब बीएसपी का समाजवादी पार्टी और आरएलडी से गठबंधन था. इस बार बीएसपी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. मायावती ने आकाश को अपना राजनैतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. वे पार्टी के नेशन कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं. आकाश आनंद यूपी में 6 अप्रैल से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं.