Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सिलीगुड़ी के पानी टंकी बाजार में लगी भीषण आग, 11 दुकानें जलकर खाक

West Bengal: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पानी टंकी बाजार इलाके में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 11 दुकानें जलकर खाक हो गईं। ये बाजार भारत-नेपाल सीमा के पास पड़ता है।

नक्सलबाड़ी, माटीगाड़ा, सिलीगुड़ी और नेपाल से चार फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर भेजी गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग में जलकर खाक होने वाली दुकानें कॉस्मेटिक, गारमेंट्स, किराना और स्टेशनरी की थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि करोड़ों का सामान जलकर खार हो गया। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।