Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पथानामथिट्टा जिलों में भारी बारिश से कई पेड़ उखड़े

केरल के पथानामथिट्टा में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और सड़कें बाधित हो गईं।

फायर फाइटर ने लोगों और पुलिस की मदद से पेड़ों को हटाया। पेड़ गिरने से तीन दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।  

जिले की प्रमुख नदियों में पानी का स्तर काफी ऊपर जा चुका है। भारी बारिश के कारण चित्तर और थन्नीथोड में कई इलाकों और राजमार्गों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

राज्य के पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।