Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता करेंगे रैलियां

Bihar polls: बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राज्य के कई जिलों में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी बिहार के कई हिस्सों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे। दिन में, अमित शाह दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां करेंगे।

छठ पूजा के बाद अब राज्य में लगातार चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है, और राहुल गांधी की यह बिहार में पहली जनसभा मानी जा रही है। मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सहित विपक्षी गुट इंडिया के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे।

मुजफ्फरपुर जनसभा के बाद राहुल गांधी दरभंगा रवाना होंगे, जहां वे अपने प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

वहीं, दरभंगा के राजनाथ सिंह की जनसभा, बाढ़ और छपरा में भी सभा को संबोधित करेंगे। सीवान और बक्सर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा है।

मुजफ्फरपुर और पटना साहिब में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की चुनावी सभा और जनसपंर्क अभियान चलाएंगी। बांका के कटोरिया, भागलपुर के नाथनगर और मधेपुरा के आलमनगर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सभा होगी, जबकि पूर्णियां के धमदाहा और बनमनखी में बाबू लाल मरांडी की जनसभा है।