Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर आज भी एअर इंडिया फ्लाइट की पहले प्रयास में लैंडिंग नहीं हो पाई     |   मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत     |   भारत टैक्सी सर्विस कश्मीर से कन्याकुमारी तक कल्याण का बड़ा माध्यम बनेगी: अमित शाह     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब पांच बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे     |   WB: बजट में 'युवा साथी योजना' का ऐलान, 21-40 साल के बेरोजगारों को हर महीने ₹1500     |  

Punjab: फिरोजपुर में फाइनेंसर ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की, बाद में खुद को मार ली गोली

Punjab: पंजाब में फिरोजपुर के हरमन नगर इलाके में एक 42 साल के आदमी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों को मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। ये घटना गुरुवार सुबह तब सामने आई, जब घर की नौकरानी पहुंची और उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद हैं। कई बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो नौकरानी ने किराएदार और एक पड़ोसी को बताया।

कई कोशिशों के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया और अंदर खून से लथपथ लाशें पड़ी मिलीं। मृतकों की पहचान 42 साल के अमनदीप सिंह, उनकी पत्नी जसवीर कौर (40) और उनकी बेटियों मनवीर कौर (10) और परमीत कौर (6) के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने कहा, "ये अमनदीप द्वारा आत्महत्या का मामला लगता है, जिसने जाहिर तौर पर अपने परिवार के सदस्यों को मार डाला, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच करेगी।" अमनदीप एक बिल्डर और फाइनेंसर भी था। हाल ही में उसने एक नया सैलून खोला था और उसकी ओपनिंग जल्द ही होने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि परिवार पांच महीने पहले ही अपने मौजूदा घर में आया था और ग्राउंड फ्लोर पर रह रहा था। झारखंड का एक और परिवार, जो किराएदार था, पहली मंजिल पर रहता था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है और पड़ोसी, किराएदार और दूसरों के बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं।