Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Bihar: पटना के शाहपुर इलाके में धारदार हथियार से 20 साल के युवक की हत्या, जांच जारी

बिहार के पटना के शाहपुर इलाके में देर रात एक 20 वर्षीय युवक की उसके घर के बाहर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम सहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

बिहार में व्यापारियों, नेताओं, वकीलों, शिक्षकों और आम नागरिकों को निशाना बनाकर हो रही लगातार हत्याओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए अवैध हथियारों और गोलियों की आसानी से उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराया है।

पिछले 10 दिनों में, हत्याओं की एक श्रृंखला ने चुनावी राज्य को हिलाकर रख दिया है - जिसमें व्यापारी गोपाल खेमका, बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार, एक 60 वर्षीया महिला, एक दुकानदार, एक वकील और एक शिक्षक की हत्याएं शामिल हैं।