Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

बाड़मेर में धारदार हथियारों से एक व्यक्ति की मौत, आरोपियों में NSG कमांडो भी शामिल

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर जिले में कुछ लोगों ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी हमलावरों में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का कमांडो भी शामिल है।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने बताया कि घटना बुधवार देर रात सदर थाना क्षेत्र में हुई। मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी एनएसजी कमांडो चंपालाल है जो छुट्टी पर बाड़मेर आया था। उन्होंने बताया कि मानेसर स्थित एनएसजी अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और स्थानीय पुलिस एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कमांडो की तलाश की जा रही है। मीणा के अनुसार तलवार व अन्य धारदार हथियारों से लैस लगभग पांच लोग एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सरनू गांव के पास पीड़ितों के वाहन को रोक कर उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में एक व्यक्ति की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

हरलाल को गंभीर चोटें आईं और बाड़मेर जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। मीणा ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। शवगृह के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेताराम, हरलाल और वीरेंद्र एक वाहन से घर लौट रहे थे तभी उन पर हमला किया गया।