Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

राजस्थान के भीलवाड़ा में ठेले से टच हुई कार, भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार रात एक कार के सब्जी के ठेले से टकराने को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ये जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।घटना जहाजपुर क्षेत्र के बाजार की है।

सीसीटीवी फुटेज में एक कार सब्जी की गाड़ी से टकराती हुई दिखाई दे रही है जिसके बाद ड्राइवर, सीताराम को गाड़ी से बाहर खींच लिया गया और लोगों के एक समूह ने उसकी पिटाई कर दी। अधिकारियों ने कहा कि हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।