Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मुस्लिमों के बीच बोलीं ममता बनर्जी- दंगों में भी रहें शांत

ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुस्लिम भाइयों से शांत रहने के लिए कहा है. कोलकाता में रेड रोड पर आयोजित ईद समारोह में ममता ने कहा कि मंच पर मौजूद मुस्लिम भाइयों से कहा कि दंगों में भी रहें शांत, नहीं तो NIA अरेस्ट कर लेगी. ममता ने कहा कि कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप शांत रहे. ‘दीदी’ ने कहा कि हम उन्हें दंगा नहीं करने देंगे. अगर शांत नहीं रहेंगे तो वो NIA को भेज देंगे. NIA आपको अरेस्ट कर लेगी. ममता ने कहा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं लेकिन मैं समझती हूं कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. ममता का ये शेर एक तरह से मोदी सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी पर हमला था.