Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ममता का मास्टरस्ट्रोक! DA, लक्ष्मी भंडार, सिविक वॉलंटियर्स के भत्ते में इजाफा

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के बजट में ममता सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. महिला सशक्तिकरण के लिए लक्ष्मी भंडार का आवंटन बढ़ाया गया. अब से 500 रुपये नहीं, बल्कि दोगुना राशि मिलेगी. यानी बंगाल की हर महिला को 1000 रुपये मिलेगा. आदिवासी महिलाओं के मामले में यह 1200 है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने मास्टर स्ट्रोक दिया है

इसके साथ ही राज्य विधानसभा के बजट में सिविक वॉलंटियर्स का भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया गया. इसके लिए राज्य सरकार 180 करोड़ रुपये आवंटित की. साथ ही, राज्य पुलिस की 20 प्रतिशत नौकरियां अब सिविक वॉलंटियर्स के लिए आरक्षित होंगी, जो अब तक 10 प्रतिशत थी. वित्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य बजट में ऐलान किया है.