Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केंद्र सरकार के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को केंद्र की तरफ से रोके गए बकाये को जारी करने की मांग को लेकर कोलकाता में शनिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रखा है। सीएम ममता बनर्जी मनरेगा और पीएम आवास योजना के तहत केंद्र से लंबित बकाया रकम देने की मांग को लेकर शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं। हालांकि इस बीच वे शनिवार सुबह टहलने के लिए रेड रेड और बास्केटबॉल ग्राउंड पर भी गईं।

ममता बनर्जी ने टीएमसी नेताओं के साथ कोलकाता के बीचों-बीच मैदान इलाके में आंबेडकर प्रतिमा के सामने शुक्रवार दोपहर धरना शुरू किया। धरने पर बैठीं ममता बनर्जी के साथ फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास जैसे पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री भी मौजूद थे।

धरने पर बैठी ममता बनर्जी का दावा है कि मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार पर राज्य का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। सोमवार को राज्य का बजट सत्र शुरू होने से पहले रविवार तक धरना 48 घंटे तक जारी रहेगा।