Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

जबलपुर कबाड़ गोदाम विस्फोट मामले पर बड़ी कार्रवाई

कबाड़खाने में धामाका मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कबाड़खाने मालिक के भाई के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। जबलपुर के आनंद नगर इलाके में कबाड़खाने के मालिक शमीम रजा का भाई मोहम्मद सलीम रहता है। प्रशासन ने मोहम्मद सलीम के घर की नपाई कर अवैध कब्जे को बुलडोजर के जरिए सख्ती से हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी गहमा गहमी का माहौल रहा। घर में रहने वाले परिवार ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मोहम्मद सलीम के परिवार ने कहा कि उन्होंने काफी समय पहले सलीम रजा और उनके रिश्तेदारों से संबंध तोड़ लिए थे और अब वे पूरी तरह से अलग व्यवसाय में हैं। पुलिस ने कहा कि विध्वंस निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करने स्थानीय कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया भी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण करार दिया। 

प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लखन घनघोरिया ने कहा कि शमीम कबाड़ी के भाई के घर तोड़ने का कोई तुक नहीं बनता। गुरुवार (25 अप्रैल) को दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास पर एक कबाड़खाने रजा मेटल इंडस्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा कबाड़खाना उड़ गया। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पुलिस ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब करीब 10 लोग कबाड़खाने में काम कर रहे थे। इनमें से दो अभी भी लापता हैं। मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है।