Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

महराजगंज: रफ्तार का रोंगटे खड़े कर देने वाला Video, दो युवकों की गई जान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सोनौली नेशनल हाइवे के पास एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जब सीसीटीवी फुटेज में घटना को देखा गया तो, दिल दहला देने वाली तस्वीर देखकर हर कोई सहम गया. किस तरह बाइक को तेज रफ्तार में चलाया जा रहा है. बाइक जब खुद के कंट्रोल से बाहर हो गई तो वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक दर्दनाक हादसा हो गया.