Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मध्य प्रदेश चुनाव: पथरिया निर्वाचन क्षेत्र से बसपा और बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

बहुजन समाज पार्टी ने पथरिया निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक रामबाई को चुनाव लड़ने के लिए फिर से टिकट दिया है। गुरुवार को बसपा प्रत्याशी रामबाई सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं।

2018 के विधानसभा चुनाव में रामबाई पथरिया से विधायक चुनी गईं थीं, जब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार लखन पटेल को 2005 वोटों से हराया। पथरिया सीट पर इस साल बसपा, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

कांग्रेस ने इस सीट से राव बृजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी प्रत्याशी लखन पटेल ने भी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत होने वाली है।