Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में की मंदिर में पूजा

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को जबलपुर के बड़ी खेरमाई मंदिर में पूजा की। मंदिर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा, "हम कामना करते हैं कि देवी का आशीर्वाद हम पर बना रहे। ये शक्ति से आशीर्वाद लेने का समय है।" जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव और बीजेपी के आशीष दुबे के बीच मुकाबला है। 

मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से चार चरणों में मतदान होगा। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते जबलपुर में रोड शो के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। जबलपुर राज्य के महाकौशल इलाके  का हिस्सा है। यहां छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी है जिसे बीजेपी 2019 के चुनावों में जीतने में विफल रही थी। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर कब्जा कर लिया था।