Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने ग्वालियर में इंटरनेशनल एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ

ग्वालियर में  इंटरनेशनल एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जा रहा है, दो दिवसीय इस कांफ्रेंस में 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल है। B 20 के तहत विमानन उद्योग में संभावना एवं निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य आयोजित की गई है, इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बोईंग इंडिया के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ते, साउथ एशिया जीई एयरोस्पेस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विक्रम राय साहित्य इंटरनेशनल वायु सेवा से जुड़ी हुई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने इसका शुभारंभ किया, उन्होंने नगर विमान के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि देश नगर विमान के क्षेत्र में 2014 से लगातार प्रगति कर रहा है। इस क्षेत्र में व्यापार की अनेक संभावनाएं हैं। एयर इंडिया ,बोइंग, जैसी शीर्ष कंपनियों के प्रतिनिधि इस कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं। 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एयरोस्पेस में मैन्युफैक्चरिंग की बहुत संभावनाएं हैं, भारत एयरोस्पेस में मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है। भारतीय वायु सेना के लिए भी विशेष विमान तैयार करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए गए हैं।

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में इन सब विषयों पर अलग-अलग सेमिनार आयोजित किए गए हैं, इनमें होने वाली गोष्ठियों पर विचार विमर्श कर भारत एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर पूरे विश्व में एक अलग आयाम स्थापित करेगा।