Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बाड़मेर वोटरों को अधूरे वादों की शिकायत, कांग्रेस को बीजेपी की 'बादशाहत' खत्म होने की आस

Rajasthan: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में थार रेगिस्तान का अहम हिस्सा आता है। ये जगह अपने मंदिरों, किलों और शानदार ऐतिहासिक विरासत के लिए दुनिया भर में मशहूर है। बाड़मेर को देश के पांचवें सबसे बड़े जिले और राजस्थान में क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरे सबसे बड़े जिले के तौर पर भी जाना जाता है। बाड़मेर लोकसभा सीट को काफी अहम आंका जाता है। इसके तहत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में जैसलमेर भी शामिल है।

2024 के आम चुनावों से पहले, जैसलमेर के लोगों का कहना है कि बीजेपी के मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी ने उनसे कई वादे किए थे जो अब तक अधूरे हैं। राजनैतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि चौधरी के साथ विरोधी लहर है। कैलाश चौधरी मौजूदा केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं। बीजेपी ने उन्हें बाड़मेर लोकसभा सीट से एक बार फिर मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने हाल ही में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने बाड़मेर के लोगों से किए अपने वादों को पूरा नहीं किया। हालांकि बीजेपी के कैलाश चौधरी का दावा है कि पिछले पांच साल में उनकी तरफ से किए गए कई काम अगले पांच साल में पूरे होने वाले कामों की नींव हैं।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। बाड़मेर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।