Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कार दौसा में हुई हादसे का शिकार

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की कार दौसा इलाके में हादसे का शिकार हो गई।

टीका राम जूली घर जा रहे थे, इसी दौरान नीलगाय से टक्कर की वजह से कार का बैलेंस बिगड़ गया।

हादसे के वक्त बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव और कुछ दूसरे कांग्रेस नेता भी टीका राम जूली के साथ मौजूद थे।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमें उन्हें अस्पताल ले गईं। कार में सवार किसी भी शख्स को गंभीर चोट नहीं आई है।

टीका राम जूली के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उनका इलाज चल रहा है।