Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

Rajasthan: केमिकल को शराब समझकर पीने से 4 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से बीमार

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कथित तौर पर बर्तन धोने के केमिकल को शराब समझकर पीने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। ये घटना गुरुवार देर रात अलोली गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि वे सभी मजदूर थे और 10 फरवरी को एक शादी में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि वे अपने साथ कुछ बोतलें लाए थे, ये सोचकर कि उनमें शराब है। उन्होंने कहा, "शक है कि उनमें से कुछ ने गुरुवार शाम को इसे पीया था। बीमार पड़ने के बाद, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई।"

तीन महिलाओं, जिनकी पहचान सुशीला (40), जामनी (60) और बादामी (60) के तौर पर हुई है और एक आदमी, रतन (42) की मौत हो गई है, जबकि एक महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सैंपल इकट्ठा करके टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है।