Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

LDF ने 2023-24 में सरकार की उपलब्धियों का जारी किया रिपोर्ट कार्ड

केरल की एलडीएफ सरकार ने पिछले एक साल में किए गए कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि बाढ़, निपाह महामारी, ओखी और कोविड-19 जैसी परेशानियों का सामना करने के बावजूद आठ सालों में उनके शासनकाल में बहुत तेजी से विकास हुआ है। 

विजयन ने कहा कि केरल में अपने दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे कर चुकी वाममोर्चा सरकार ने तेजी से काम किया और उसके कामकाज में कुछ लोगों के बाधा डालने के बावजूद सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने भाषण में कहा कि राज्य टैक्स कलेक्शन से अपनी आय और रेवेन्यू को बढ़ाने में कामयाब रहा है। लोकसभा चुनाव की वजह से प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी असर पड़ा। 

सरकार निर्वाचन आयोग के सामने ये मुद्दा उठाने का विचार कर रही थी, ताकि राज्य का सामान्य कामकाज आदर्श आचार संहिता की वजह से प्रभावित न हो।