Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता का पद छोड़ा, कहा- मैं सिस्टम में मिसफिट हूं

West Bengal: टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव और प्रवक्ता के रूप में पद छोड़ना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने पार्टी के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से किए एक पोस्ट में में लिखा, "मैं टीएमसी का प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता नहीं रहना चाहता। मैं सिस्टम में मिसफिट हूं। मैं पार्टी कार्यकर्ता बनकर रहना पसंद करूंगा। कृपया दलबदल की अफवाहों पर ध्यान दें।"

उन्होंने अपने फैसले के कारणों के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी असहमति की स्थिति में पार्टी को उन्हें निलंबित करने का अधिकार है।