Breaking News

चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |   ईरान युद्ध में तैनात US विमानवाहक पोत जेराल्ड आर फोर्ड आग लगने के बाद ग्रीस पहुंचा     |   '2016 से अबतक 11 एयरलाइंस बंद', उड्डयन मंत्रालय राज्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया     |  

J-K: ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी, दान किए सोने के गहने और कई तरह की कीमती चीजें

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन और मगन इलाके के लोगों ने युद्धग्रस्त ईरान के लोगों की मदद के लिए सोने के गहने, तांबे और पीतल के बर्तन और पैसा समेत कई तरह की चीजें दान की हैं।

एक स्थानीय निवासी ने अपनी मोटरसाइकिल दान दी है। इसकी बिक्री से मिलने वाला पैसा ईरान के लोगों को भेजा जाएगा। घाटी की कई और जगहों से भी इसी तरह के दान अभियान की खबरें आई हैं।

मदद के लिए आभार व्यक्त करते हुए ईरानी दूतावास ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस नेक काम को "कभी नहीं भुलाया जाएगा"। इकट्ठा की गई राशि को ईरानी दूतावास सहित आधिकारिक राहत संगठनों के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाएगा।