Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

J-K: ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी, दान किए सोने के गहने और कई तरह की कीमती चीजें

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन और मगन इलाके के लोगों ने युद्धग्रस्त ईरान के लोगों की मदद के लिए सोने के गहने, तांबे और पीतल के बर्तन और पैसा समेत कई तरह की चीजें दान की हैं।

एक स्थानीय निवासी ने अपनी मोटरसाइकिल दान दी है। इसकी बिक्री से मिलने वाला पैसा ईरान के लोगों को भेजा जाएगा। घाटी की कई और जगहों से भी इसी तरह के दान अभियान की खबरें आई हैं।

मदद के लिए आभार व्यक्त करते हुए ईरानी दूतावास ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस नेक काम को "कभी नहीं भुलाया जाएगा"। इकट्ठा की गई राशि को ईरानी दूतावास सहित आधिकारिक राहत संगठनों के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाएगा।