Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कश्मीर सूफी और लोक संगीत महोत्सव 'शश्रंग' श्रीनगर में आयोजित

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कल कश्मीर सूफी और लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया। कश्मीर संगीत क्लब के सहयोग से जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की ओर से आयोजित ये कार्यक्रम पिछले 14 सालों से कश्मीर के सांस्कृतिक कैलेंडर का हिस्सा है, जिसका मकसद कश्मीरी कला, संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देना और उसे संरक्षित करना है।

'शीशरंग' के बैनर तले आयोजित इस महोत्सव में घाटी के प्रतिभाशाली संगीतकारों और गायकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें पारंपरिक कश्मीरी वाद्ययंत्र बजाए गए और अलग-अलग इलाकों के लोकगीत गाए गए।

कार्यक्रम के आयोजकों को भरोसा है कि महोत्सव न केवल कश्मीर के पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देगा बल्कि युवा कलाकारों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जुड़ने के लिए एक मंच भी बनेगा।