Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

करणी सेना ने परषोत्तम रूपाला के खिलाफ बुलंद की आवाज, बीजेपी से एक्शन लेने की मांग

Ahmedabad: करणी सेना प्रमुख महिपाल मकराना ने शनिवार को कहा कि बीजेपी को राजकोट लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला को हटा देना चाहिए। मकराना ने कहा कि अगर पार्टी ऐसा नहीं करती है तो पूरे देश में राजपूत बीजेपी का बहिष्कार करेंगे। मकराना ने कहा कि आज तक राजपूतों ने बीजेपी को वोट दिया है, लेकिन अब एक परषोत्तम रूपाला के लिए वे दिल्ली की सत्ता खोना चाहते हैं, तो राजपूत ऐसा करने के लिए भी तैयार हैं।

रूपाला के उस दावे से विवाद पैदा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि तत्कालीन 'महाराजाओं' ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे और यहां तक कि अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी थी।

मकरना ने कहा कि अगर उन्होंने किसी राजपूत शख्स पर टिप्पणी की होती तो हम कुछ नहीं कहते, हम माफ कर देते, लेकिन उन्होंने राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी की है। हम माफ नहीं कर सकते। पूरा राजपूत समाज इसके खिलाफ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें लाने की बात कर रही है। अगर इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो राजपूत उन्हें संसद से हटा देंगे। मकराना ने कहा कि अगर रूपाला के बहिष्कार के बैनर चिपकाए जा सकते हैं तो हम बीजेपी के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। 

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती चार जून को होगी।