Breaking News

ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |  

Karnataka: बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार ने बचाव किया

कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर तीन रुपया और डीजल पर साढे तीन रुपया प्रति लीटर के हिसाब से टैक्स लगाया है।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा, "ये दाम केंद्र सरकार की ओर से नहीं बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने गलत तरीके से दाम बढाया है। कांग्रेस सरकार के पास पैसा नहीं है, सैलरी के लिए पैसा नहीं है, अस्पताल के लिए नहीं है, स्कूल के लिए नहीं है। इसलिए उन्होंने दाम बढ़ाया है और हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि बीजेपी आज प्रदर्शन क्यों कर रही है। उन्हें याद करना चाहिए कि उन्होंने कितनी बार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाया है। केंद्र सरकार करीब 14 बार पेट्रोल के दाम बढ़ा चुकी है। उन्हें याद करना चाहिए। हम ये सब राज्य के विकास को फिर से शुरू करने के लिए कर रहे हैं।"

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, जो वित्त मंत्री भी हैं, उन्होंने राज्य के रेवेन्यू और घाटे का रिव्यू करने के बाद दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।