Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कर्नाटक सीएम ने MUDA घोटाले पर विपक्ष के आरोप को किया खारिज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा अपनी पत्नी पार्वती सहित भूमि खोने वालों को कथित रूप से फर्जी तरीके से जमीन आवंटित करने के मामले में अपना बचाव किया और कहा कि इसमें उनकी या उनके परिवार की कोई भूमिका नहीं है। 

उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को भाजपा पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी "साजिश" के तहत मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) साइट आवंटन "घोटाले" के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ आरोप लगाने का आरोप लगाया।

कथित घोटाले पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे के लिए दबाव बनाने के लिए भाजपा ने अपने राजग सहयोगी जद (एस) के साथ मिलकर अगले सप्ताह यहां से मैसूरु तक "पदयात्रा" (पैदल मार्च) निकालने का प्रस्ताव रखा है।शिवकुमार ने कहा, "उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्हें जितना संभव हो सके उतने मार्च निकालने दीजिए। हम यह भी योजना बनाएंगे कि उनके अभियान का मुकाबला कैसे किया जाए।"